sss

; //]]>

सेना में भर्ती के लिए पहले लगानी होगी दिमागी दौड़ - Khabar NonStop

Army recruitment

देहरादून। सेना में भर्ती होने के लिए अब पसीना बहाने से पहले दिमागी दौड़ लगानी होगी। जो अभियर्थी लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में बुलाया जाएगा। यह बदलाव जल्द होने वाला है। इसके तहत दौड़ से पहले युवाओं को लिखित परीक्षा देनी होगी।

उत्तराखंडः इन पदों पर स्थानीय युवकों की होगी भर्ती

नयी व्यवस्था के तहत लिखित परीक्षा के लिए आवेदन जमा होने के बाद बैच में ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तारीख और समय तय किया जाएगा। इसकी सूचना भी सेना ऑनलाइन ही जारी करेगी। इस व्यवस्था से पेपर आउट होने की संभावना नहीं रहेगी। जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हो जाएंगे उन्हें दौड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

नेशनल गेम्स के आयोजक के दौर में उत्तराखंड की आस बरकरार

बता दें कि सेना देशभर में खुली भर्ती रैली आयोजित करती है। जिसके तहत सबसे पहले अभ्यर्थी की शारीरिक क्षमता को परखा जाता है। दौड़, बीम, गड्ढा कूद में बेहतर प्रदर्शन भर्ती की गारंटी माने जाते हैं, लेकिन एक पहलू यह भी है कि रैली में आने वाली युवाओं की भीड़ को काबू करने के लिए सेना और सिविल प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hbvYsH

Comments