sss

; //]]>

छेड़खानी करने वाले शोहदे को लड़की ने सिखाया सबक - Khabar NonStop

Aligarh

अलीगढ़ में छेड़खानी करने वाले शोहदे की लड़की के सरेआम पिटने का वीडियो वायरल हो रहा है। बहन से छेड़खानी करने पर बड़ी बहन ने शोहदे का कालर पकड़ कर पिटाई की।

मनचलों को ऐसी सजा कि सपने में भी ना करे छेड़खानी

बताया जा रहा है कि युवक इलाके की ही रहने वाली लड़की के चक्कर काटता था और कमेंट करता था। घटना थाना क्वार्सी के शंकर विहार इलाके की है। बताया जा रहा है कि जब दोनों बहने जा रही थी तभी युवक भी करीब से गुजरा, और कुछ कहने पर बड़ी बहन ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद सरेआम युवक को पीट दिया। हालांकि, लोग बीच बचाव को भी आये , लेकिन तब तक बहन ने कई थपप्ड़ जड़ दिए थे। इस वाकये को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

इस पुरे मामले में जिस तरह से लड़की ने छेड़खानी करने वाले शोहदे को सबक सिखाया उससे ऐसे बिगड़े शोहदे को सबक ज़रूर मिल गया और आगे से ऐसी कोई भी हरकत करने से पहले सोचेंगे जरुर।

मऊः महिला प्रधान के साथ छेड़खानी और लूट



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xNRtu0

Comments