उत्तर कोरिया बना रहा है जैविक हथियार, कई देशों के उड़े होश - Khabar NonStop
अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र की सभी तरह की पाबंदियों और चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया अब परमाणु हथियारों के साथ ही जैविक हथियारों को विकसित कर रहा है। उत्तर कोरिया के बीमारी बम के जखीरा ने दुनिया भर के लिए एक और चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी थिंकटैंक बेल्फर सेंटर की रिपोर्ट में इसको लेकर आगाह किया गया है।
शराब पीकर लोग अंग्रेजी क्यों बोलने लगते हैं? जानिए कारण
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि उत्तर कोरिया जैविक हथियार बनाने में जुटा है। परमाणु बम, हाइड्रोजन बम के परीक्षण के बाद जैविक हथियार बनाने के खबर से चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के पूर्व राजनयिक तोए योउंग-हो के हवाले से कहा गया कि उत्तर कोरिया ने 1960 के दशक में ही केमिकल और जैविक हथियार विकसित करने का काम शुरू कर दिया था।
राष्ट्रपति के कुत्ते किया मीटिंग में सूसू, देखें वीडियो
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी का मानना है कि जैविक हथियार विकसित करने के लिए उत्तर कोरिया में कम से कम तीन बायोलॉजिकल हथियार प्रोडक्शन युनिट हैं। इससे कई रिसर्च सेंटर भी जुड़े हुए हैं, जो जैविक हथियारों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2itWLDP
Comments
Post a Comment