बीजेपी ने हिमाचल के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की - Khabar NonStop
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को मतदान होना है। यहां विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। बीजेपी ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर से और सतपाल सत्ती को उना से टिकट दिया गया है।
देश के लिए खतरा बना ये संगठन, सरकार करेगी बैन
9 नवंबर को है मतदान
अमित शाह की अध्यक्षता वाली बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखराम के बेटे अनिल शर्मा को मंडी सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें अनिल शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन पकड़ा है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पीएम मोदी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।
अयोध्या में योगी आदित्यनाथ ने किया भगवान राम का राज्याभिषेक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zygbLO
Comments
Post a Comment