कैंट बोर्ड की बैठक में अनुज सिंह की बहाली का मामला फिर लटका - Khabar NonStop
मेरठ-छावनी परिषद की बोर्ड बैठक में सीईई अनुज सिंह की बहाली का मामला एक बार फिर से लटक गया है। यानि अनुज सिंह को इस बार भी बोर्ड बैठक में कोई राहत नहीं मिली है।
जिला पंचायत की बैठक में तमाम विषयों पर हुई चर्चा
स्कूलों पर बढ़ा वाटर टैक्स का भार
दरअसल, बोर्ड बैठक में सभासदों ने पिछले करीब एक साल से सस्पेंड चल रहे सीईई अनुज सिंह को बहाल करने की मांग उठाई थी, लेकिन एडम कमांडर ने इस पर आपत्ति जताई जिसके बाद इस प्रस्ताव को रोक दिया गया। इसके अलावा कैंट एरिया के मकानों के वाटर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का सभासदों ने विरोध किया जिससे इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। जबकि बंगलों, कर्मिशियल, होटल और स्कूलों पर वाटर टैक्स बढ़ाने को हरी झण्डी दे दी गई। वहीं कैंट के अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए पुलिस फोर्स ना मिलने पर अब डीएम और एसएसपी को पुलिस फोर्स मुहैया कराने के लिए पत्र लिखने की बात हुई, जिसमें ये साफ कहा गया कि पत्र में ये साफ लिखा जाए कि अगर हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना होती है तो, इसकी ज़िम्मेदारी ज़िला प्रशासन की होगी।
UPPCL के चेयरमैन ने PVVNL अधिकारियों की ली बैठक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gCPvl6
Comments
Post a Comment