sss

; //]]>

टूटी पटरी को हादसे का इंतजार - Khabar NonStop

Hapur

हापुड़-उत्तर प्रदेश के हापुड़ मॉडल रेलवे स्टेशन के पास चमरी फाटक पर रेलवे लाइन की पटरी में फ्रैक्चर आने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे पटरी में करीब एक इंच से भी ज्यादा टूटी पटरी देखकर लोगों के होश उड़ गए इतना ही नहीं टूटी पटरी पर ट्रेने चलती देख लोगों ने रेलवे विभाग के अधिकारियों को सुचना दी, मौके पर पहुंचे अधिकारी अपनी फॉर्मेलिटी पूरी कर चलते बने। अपनी लापरवाही देख रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कैमरे पर अपनी चुप्पी साधी हुई है।

एक नवंबर से भारतीय रेलवे में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि, ये मामला हापुड़ रेलवे स्टेशन से चंद क़दमों की दुरी का है। यहाँ चमरी फाटक के पास अचानक रेलवे लाइन की पटरी में एक इंच से भी ज्यादा फ्रैक्चर आने से लोगों में हडकंप मच गया। लोगों ने इसकी सुचना रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी है। बताया जा रहा है कि, जब आज सुबह रेलवे लाइन पर एक युवक फ्रेश होने की लिया गया था तब उसने चमरी फाटक के पास एक इंच भी ज्यादा रेलवे लाइन की पटरी टूटी देखि तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद टूटी पटरी देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गयी। इस पुरे मामले की जानकारी लोगों द्वारा रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी गयी। सुचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारियो में भी हड़कंप मच गया लेकिन फिर भी इतना बड़ा मामला होने के बाद भी रेलवे विभाग के अधिकारियो ने जाँच करने के लिए एक कर्मचारी को भेज दिया और कर्मचारी भी अपनी फॉर्मेलिटी पूरी कर चलता बना है और अभी भी रेलवे लाइन इसी तरह टूटी पड़ी है जिसपर ट्रेने दौड़ रही है।

मथुरा। दो ट्रकों में भिडंत से रेल हादसा होते-होते बचा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zjdZv1

Comments