sss

; //]]>

नहीं चल रहा सलमान का जादू बिग बॉस को लेकर चिंतित हैं सलमान - Khabar NonStop

salman khanबेशक सबसे महंगे होस्ट सलमान खान के साथ आने वाला टीवी शो ‘बिग बॉस’ बेहद चर्चित है और लोगों को इसका इंतजार भी रहता है लेकिन इस बार ‘बिग बॉस’ के लिए सब कुछ ठीक नहीं है। इस साल शो की शुरुआत तो बंपर रही और पहले एपिसोड को 2.9 रेटिंग मिली। दर्शकों को बिग बॉस के नए कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने की उत्सुकता और शिल्पा शिंदे, हिना खान और सपना चौधरी जैसे चर्चित नामों की वजह से शो ने शुरू में अच्छी खासी लोकप्रियता भी बटोरी।

इस शो से निकाले गए गौरव से बने गौरी अरोड़ा

दर्शक उबने से लगे हैं

हालांकि, जल्द ही शो में कुछ खास ना हो पाने और एक जैसा ही घिसा-पिटा कॉन्सेप्ट होने से दर्शक ऊबने लगे हैं और शो की टीआरपी गिरने लगी। ऐसा भी नहीं है कि शो के निर्माता कुछ कर नहीं रहे हैं लेकिन इसका कुछ खास फर्क पड़ नहीं रहा है। शो में रोचकता लाने के लिए ढिंचक पूजा को वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई, प्रियांक शर्मा की वापसी हुई लेकिन इन सबसे भी शो पटरी पर लौटने में नाकाम रहा है।

बिग बॉसः अर्शी के मैनेजर ने प्रियांक पर दर्ज कराया एफआईआर

रिपोर्ट्स की मानें तो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो की गिरती टीआरपी ही शो के होस्ट सलमान खान की भी चिंता का कारण बन गया है। हाल ही में अपनी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग पूरी करने वाले सलमान खान भी कोशिश कर रहे हैं कि शो की टीआरपी को बढ़ाया जा सके।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVDZtb

Comments