sss

; //]]>

‘फिरंगी’ का पहला गाना रिलीज, अलग अंदाज में हैं कपिल, देखें वीडियो - Khabar NonStop

oye firangi

मुंबई। फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की नई फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला गाना ‘ओए फिरंगी’ शुक्रवार को लॉन्च किया गया। फिल्म फिरंगी के इस गाने में कपिल शर्मा अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो लोगों को काफी पसंद आया।

‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज, नहीं हटेंगी दीपिका से नजरें

आपको बता दें इस फिल्म की पृष्टभूमि अंग्रेजी शासन के समय की दिखाई गई है। इस फिल्म में खुद कपिल अंग्रेजी शासन के समय के गुलाम के किरदार में दिखाई दे रहे है। फिल्म के ट्रेलर में कहानी फ्लेश बैक के रूप में शुरू होते हुए दिखाई गई है। जिसमें कपिल शर्मा एक बच्ची को अंग्रेजों के जमाने की कहानी सुना रहे हैं। जिसमे एक युवक मंगा है, जिसे अंग्रेज अच्छे लगते हैं और उनका शासन भी। इसलिए कपिल शर्मा भी कहते नजर आते हैं कि अंग्रेज अच्छे हैं बुरे नहीं।

कपिल शर्मा के लिए अच्छे थे ‘फिरंगी’, यहाँ देखें फिल्म का ट्रेलर

बताया जा रहा है कि जिसके लिए कपिल शर्मा को जाना जाता है कि उस हिसाब से इस फिल्म में कॉमेडी का सहारा लिया तो गया है, लेकिन कपिल की पिछली फिल्म किस किस को प्यार करूं के मुकाबले इसमें उतनी कॉमेडी नहीं देखने को मिलेगी। कपिल शर्मा के साथ साथ इस फिल्म में इशिता दत्ता और मोनिका गिल्म नजर आयेंगी।

यहाँ देखें नया गाना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yY3b4u

Comments