sss

; //]]>

भैयादूज पर भाई का तिलक करने निकली बहन सड़क दुर्घटना की हुई शिकार - Khabar NonStop

road accident

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में एक बहन भाईदूज पर अपने भाई का तिलक करने के लिए घर से अपने बेटे,बेटी के साथ बाइक से निकली पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, बहन की मौके पर हुई मौत और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल बेटी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को अपने कब्जे में ले लिया पर चालक मौके से फरार हो गया।

कार हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह हुए घायल

क्या है पूरा मामला?

मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के नवादा कंजा निवासी पार्वती देवी(40) अपने बेटे दामोदर (24) और मुन्नी देवी (18) के साथ बाइक द्वारा थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहनपुर गाँव अपने भाई के घर जाने के लिए निकली थी। थाना जहानाबाद क्षेत्र के पीलीभीत हरिद्वार नेशनल हाईवे 730 पर अप्सरा पुल के समीप पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली UP 26 A 0347 ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गयी और बेटी मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सुचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लिया है। पर चालक मौके से फरार हो गया।

व्यापारी से लूटपाट क मारी गोली

सड़क दुर्घटना की क्या रही मुख्य वजह

आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गवां देते है जिसकी मुख्य वजह सड़को का खस्ता हाल होना है।
सूबे में भाजपा सरकार और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सड़को को गड्ढा मुक्त होने का आदेश जारी किया पर सड़के गड्ढा मुक्त होने के बजाय सड़के गड्ढा युक्त जरूर होती नजर आ रही है। सड़को पर बाहनो से उड़ती धूल का गुब्बार देखने को मिल ही जायेगा। इस सड़क दुर्घटना में भी यही हुआ बताया जा रहा है कि सड़के खस्ता हाल है और अप्सरा पुल के पास स्पीड ब्रेकर है जिसपर बाइक को धीमी गति पर किया गया पर पीछे से आई तेज गति से ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी और पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गयी।

नगर निकाय चुनाव में आप पार्टी का उम्मीदवार घोषित

क्या कहना है पुलिस का

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज़ कर लिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है, चालक मौके से फरार हो गया है। जल्द ही गिरफ़्तारी की जायेगी।

पीलीभीत: गन्ना की मिठास में अवैध उगाही की खटास



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xd4LvC

Comments