sss

; //]]>

शाहरुख़ की इस फिल्म में ‘पद्मावती’ आयेंगी नजर - Khabar NonStop

deepika padukone
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हर फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। कुछ ऐसा ही रिस्पॉन्स ‘रांझणा’ और ‘तनु वेड्स मनु’ फेम डायरेक्टर आनंद एल. राय के की फिल्ममेकिंग का है। दरअसल इस आने वाली फिल्म(नाम अभी तय नहीं है) में अपने 25 साल के फिल्मी करियर में पहली बार शाहरुख खान एक बौने (छोटे कद का आदमी) का किरदार निभाते नजर आयेंगे। लेकिन आज हम शाहरुख खान की नहीं बल्कि किसी और की बात करने जा रहे हैं।

जल्द विद्युत् विभाग में फैले भ्रष्टाचार से लड़ेंगे शाहिद

shah-rukh-khan

कहा जा रहा है कि अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्म में ‘किंग खान’ के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं, लेकिन उनके अलावा भी फिल्म में कई और एक्ट्रेसेस बतौर कैमियो करती नजर आने वाली हैं। इस एक्ट्रेसेस में ‘पद्मावती’ यानी दीपिका पादुकोण का सबसे बड़ा नाम है। दीपिका के अलावा आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी और काजोल से भी संपर्क साधा गया है।

deepika-padukone-bold

लेकिन माना जा रहा है कि शाहरुख खान ‘ओम शांति ओम’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्मों में किया गया वो जादू दोहराना चाहते हैं, जिसमें सितारों से सजा गाना ‘दीवानगी-दीवानगी’ फिल्माया गया था। वहीं समय के साथ इस राज से भी पर्दा उठेगा कि इतने सारे सितारें क्या फिल्म में एक गाने के लिए बुलाए गए हैं या फिर कोई और कारण है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zxwV62

Comments