sss

; //]]>

नगर निगम ऑफिस में रात में कर्मचारी ऐसे करते हैं ‘काम’ - Khabar NonStop

Faridabad

फरीदाबाद- नगर निगम मुख्यालय में बुधवार रात 3 कर्मचारी शराब पीते पकड़े गए हैं। तीनों कर्मचारी मुख्यालय में सरकारी काम निपटाने के लिए गए थे लेकिन वहां ये शराब पीने लगे जिसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया।

फरीदाबाद के इस स्कूल में मिली 7वीं कक्षा के छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 

दरअसल, मामला बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय के कमरा नंबर-27 का है जहां रात करीब 10 बजे तीन कर्मचारी सरकारी काम निपटाने के लिए ऑफिस गए थे लेकिन काम की जगह तीनों शराब पीने में व्यस्त थे। इस बीच एक शख्स ने इनका वीडियो बना लिया। वीडियो बनते देख कर्मचारी डर गए और कैमरा बंद करने की बात कही। वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम कमिश्नर समीरपाल सरो ने तीनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं साथ ही इस मामले की जिम्मेदारी जॉइंट कमिश्नर ओल्ड फरीदाबाद को सौंपी गई है। जांच पूरी होने के बाद तीनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गयी है। बता दें कि, इनमें से एक कर्मचारी परमानेंट है और अकाउंट ब्रांच में कार्यरत है। वहीं, बाकी 2 कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं।

हरियाणा में एक और छात्र की हत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gIHLOy

Comments