sss

; //]]>

बुलंदशहर- नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार - Khabar NonStop

 Bulandshahr

बुलंदशहर-गांव गांव क्या हर घर नहीं बने शौचालय, शौचालय के आभाव में बेटियां हो रही बलात्कार का शिकार। यूपी में सुरक्षित नहीं है बेटियाँ आखिर खुले में शौच जाने वाली बेटी कब तक बलात्कार का शिकार होती रहेंगी ? ताजा मामला बुलंदशहर का है। बुलंदशहर में एक दसवीं की छात्रा के साथ जो हुआ वो उसे ताउम्र जिंदा लाश बनाये रखेगी। मामला बुलंदशहर के आहार थाना इलाके के रजापुर गांव का है जहाँ रविवार की शाम दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा गांव के दबंग चंद्रभान के खेत में शौच के लिए गई थी। लेकिन वहाँ चंद्रभान का बेटा रवि पहले से मौजूद था। रवि ने बुरी नियत से छात्रा को दबोच लिया और पास के ईख के खेत में ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी छात्रा की असमस्त को उस वक्त तक रोंदता रहा जब तक वो बेहोश न हो गई। आरोपी छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़ फरार हो गया छात्रा पूरी रात खेत में बेहोश पड़ी रही और घर वाले उसे ढूंढ़ते रहे। सुबह गांव के एक युवक ने जब खेत में बेहोश छात्रा को देखा तो गांव के लोग सन्न रह गए।

पीड़ित परिजनों और गांव वालों ने पुलिस को सुचना दी। मोके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चंद घण्टो में गिरफ़्तारी भी कर लिया।  छात्रा खेत में पड़ी रही। वारदात की वजह से सिर्फ खुले में शौच इससे साफ है की गांव गांव शौचालय बनवाने की हकीकत क्या होगी ? और सरकार के उन दावों की पोल भी खुलती नजर आती है जिनमे यूपी सरकार बेटियों की सुरक्षा का दावा करती है।

बिहारः ऑटो चालक ने युवती से किया रेप



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zviDly

Comments