sss

; //]]>

कश्मीर में फिर शुरु होगा बातचीत का दौर - Khabar NonStop

Rajnath Singh

श्रीनगर। केन्द्र सरकार एक बार फिर से कश्मीर में बातचीत की पहल करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए सरकार ने प्रतिनिधि भी चुन लिया है। बता दें कि पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा सरकार की ओर से कश्मीर के लोगों से बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने दिए थे संकेत

बता दें कि 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने भी कहा था कि कश्मीर में ना गोली से बात बनेगी ना गाली से, कश्मीर में सिर्फ लोगों को गले लगाकर कश्मीर समस्या का समाधान होगा। पीएम मोदी के इस वक्तव्य के बाद ही कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार जल्द ही कश्मीर के लोगों से बातचीत शुरु कर सकती है। इसके बाद बातचीत के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कश्मीर पहुंचे। अब पूर्व आईबी चीफ दिनेश्वर शर्मा औपचारिक रुप से बातचीत के लिए नियुक्त किए गए हैं।

अलगाववादियों से होगी बातचीत ?

इस बारे में जब गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की गई और उनसे पूछा गया कि क्या दिनेश्वर शर्मा अलगाववादियों से भी बातचीत करेंगे ? इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने दिनेश्वर शर्मा को खुली छूट दी है, वह जिससे चाहें उससे बात कर सकते हैं। बातचीत की समय सीमा पर राजनाथ सिंह ने कहा कि दिनेश्वर शर्मा को रिपोर्ट जमा करने के लिए कोई टाइमलाइन नहीं दी गई है। ऐसे में बातचीत की कारवाई में वक्त लग सकता है।

कौन हैं दिनेश्वर शर्मा

दिनेश्वर शर्मा 1978 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह पूर्व में आईबी के चीफ भी रह चुके हैं। फिलहाल दिनेश्वर शर्मा मणिपुर के अलगाववादियों से बातचीत कर रहे हैं। अब कश्मीर में भी बातचीत के लिए सरकार ने उन्हें नियुक्त किया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2l7sP1a

Comments