‘घूमर’ गाने में कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, यहाँ जानें - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग ड्रामा पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। वहीं यह गाना यूट्यूब पर अभी भी ट्रेंडिंग में हैं। बता दें कि इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण डांस करती नजर आ रही हैं।
‘मणिकर्णिका’ के सेट से कंगना की तस्वीरें वायरल, आप भी देखिये
गौरतलब है कि इस फिल्म में दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में हैं जबकि उनके साथ इस गाने में एक और रानी की भूमिका नजर आ रही है। जोकि इस फिल्म के पहले गाने घूमर में दिखीं हैं। ऐसे में इनके बारे में यह चर्चा तेज हो गईं कि आखिर ये एक्ट्रेस कौन है? बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ये एक्ट्रेस राजा रतन सिंह यानी एक्टर शाहिद कपूर की पहली पत्नी नागमती के किरदार में हैं।
संजय लीला भंसाली प्रोडक्शन्स के टि्वटर फैनपेज के अनुसार, ये एक्ट्रेस न्यूकमर हैं। इनका नाम अनुप्रिया गोयनका है। वहीं आईएमडीबी ने भी इसकी पुष्टि की है। बता दें कि अनुप्रिया पहले शोपिंग साईट मिंत्रा के विवादास्पद एड में नजर आ चुकी हैं। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने वरुण धवन और जॉन अब्राहम की फिल्म ढिशुम में भी छोटा सा रोल किया था।
https://twitter.com/bhansaliprod_fc/status/923829968689184769
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iI4ZbO
Comments
Post a Comment