sss

; //]]>

सरधना में पावरलूम फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान - Khabar NonStop

Sardhana

मेरठ-सरधना में कालंद रोड स्थित एक पावरलूम की फैक्ट्री में आज सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया मगर तब तक पूरी फैक्ट्री राख में तब्दील हो चुकी थी। हादसे में करीब पचास लाख का तैयार माल और लाखों की मशीनें जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह शोर्ट सर्किट बताई गई है।

कृष्णा वॉच कंपनी के गोदाम में आग लगने से लगा भीषण जाम

कालंद रोड पर हाजी अकरम की असलम टैक्सटाईल के नाम से एक बड़ी फैक्ट्री है। आज सुबह करीब दो बजे अचानक कई जगहों पर हुऐ शोर्ट सर्किट से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि हादसे के समय फैक्ट्री में करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने आग पर काबू पाने के काफी प्रयास किये मगर विफल रहे। कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री राख में तब्दील हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची। इतना ही नहीं मौके पर पहुंची गाड़ी भी पानी से खाली थी। हादसे में तैयार माल, मशीने और बिल्डिंग समेत एक करोड़ के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। वहीं, इस बड़े हादसे के बाद सरधना में फायर स्टेशन की मांग एक बार फिर से उठने लगी है।

बुलंदशहर: विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iE6zeQ

Comments