चाहते हैं स्वस्थ रहे आपके फेफड़े, तो करें ये उपाय… - Khabar NonStop
गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए फेफड़ों का हैल्दी रहना बेहद अवश्यक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फेफड़ों को हैल्दी रखने में अजवायन आपकी मदद कर सकता है। जी हाँ, अजवायन में औषधीय गुण पाए जाते हैं। अतः अजवायन के पत्तों की चाय सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है। दरअसल, अजवायन में एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट, एंटीकैंसर एवं एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण, (विटामिन A, C, E &K), कैल्शियम, फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैंगनीज आदि तत्व पाए जाते हैं। अतः यही कारण है कि आयर्वेद में इसे जादुई जड़ी बूटी कहा जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त ये पाउडर आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। ऐसा माना जाता है कि अजवायन की चाय पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ साफ हो जाते हैं, जिससे बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। अजवायन के सेवन का सबसे बेहतर तरीका है इसे चय के रूप में पीना।
चाय बनाने का तरीका
अजवायन की चाय बनाने के लिए आपको चाहिए 1 से 2 चम्मच अजवायन या 4 से 5 अजवायन के पत्तें। इसे 2-3 कप पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसमें नींबू का एक टुकड़ा और शहद डालें। इसके बाद गैस बंद कर दें। आप एक बार बनायी चाय को दिन भर में तीन बार पी सकते हैं।
इसके फायदे
इसका सेवन आस्थमा एवं अर्थाराइटिस रोगियों, मोटापा कम करने, इंफैक्शन से बचाने, पाचन क्षमता बढाने, सर्दी- जुकाम को दूर भगाने और सांस की दुर्गंध को दूर करने आदि में लाभकारी होता है। इसके फायदे के लिए नियमित रूप से इसका सेवन करें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h7Dnt2
Comments
Post a Comment