sss

; //]]>

गुड़हल के फूल से बनी चाय पीकर बनाए अपनी सेहत - Khabar NonStop

Hibiscus flower

चाय आज के समय में बहुत से लोगों के जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। कई लोगों की तो बिना चाय के सुबह होती ही नहीं है, तो कई लोग अगर सुबह चाय न पियें तो पूरे दिन ढीले से रहते हैं। वैसे तो अधिक चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है लेकिन यदि आप गुड़हल के फूल की चाय बनाकर पियें तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। इस चाय का स्वाद तो अच्छा होता ही है साथ ही ये आपको कई गंभीर बीमारियों से भी बचा सकता है। आइए जाने गुड़हल के फुल से बनी चाय के फायदें….

जाने कैसे होममेड जूस होते हैं बदलते मौसम की हर बीमारी का इलाज

कैंसर से रखे दूर

गुड़हल के फूल से बनी चाय का यदि आप रोजाना सेवन करें तो आप कैंसर जैसे गंभीर रोग से बच सकते हैं। दरसल ये कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा कर देते हैं, जिससे इसका तेजी से विकास नही हो पाता।

फेट कम करे

मोटापे या बढ़ते पेट से आप परेशान हो तो गुड़हल के फुल से बनी चाय का सेवन जरूर करें। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा काफी अधिक होती है जो मेटाबॉलिज्म को बढाते हैं। अतः आपकी चर्बी धीरे धीरे कम होने लगेगी।

अवसाद की नहीं रहेगी शिकायत

गुड़हल के फुल से बनी चाय में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो तानव यानि अवसाद की शिकायत को बढने से रोकता है। इस प्रकार इस चाय का सेवन करने से आपका दिमाग हमेशा शांत रहता है।

कंट्रोल करे कोलेस्ट्रोल

कोलेस्ट्रोल को निय़ंत्रित रखना आज के समय में एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि बढा हुआ कोलेस्ट्रोल धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकता है जो कि हृदय संबंधी बीमारियों को जन्म देती हैं। लेकिन गुड़हल के फुल से बनी चाय पीने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल में रहता है और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा नही रहता।

ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने हैं तो रोज करें ये काम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXE2mg

Comments