प्रियंका नहीं ऐश्वर्या राय बनेंगी शहनाज हुसैन, ये है बड़ी वजह - Khabar NonStop
मुंबई। फेमस ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन पर बनने जा रही बायोपिक में अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जगह ऐश्वर्या राय बच्चन ले सकती हैं। गौरतलब है कि प्रोड्यूसर बॉबी बेदी की भतीजी पूजा बेदी ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन पर बायोपिक बनाने जा रही है। बता दें इस फिल्म के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही हैं उसके मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन को इस रोल के लिए फाइनल कर लिया गया है।
शूटिंग के दौरान इस एक्टर को लगी चोट…
आपको बता दें इस फिल्म की डायरेक्टर पूजा इसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहती थीं, लेकिन अगले दो साल तक प्रियंका चोपड़ा के बिजी शेड्यूल को देखते हुए उन्हें ये फैसला बदलना पड़ा है। वहीं एक इंटरव्यू में इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले कमलेश पांडे ने कहा है कि ऐश्वर्या हमेशा से उनकी पहली पसंद थीं। दरअसल इस फिल्म में शहनाज के रोल के लिए उर्दू की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में ऐश्वर्या ने अपनी आखिरी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में काफी अच्छी उर्दू बोली है।
आज हुआ ‘2.0’ का पोस्टर रिलीज, कल होगा म्यूजिक लांच
बताया जा रहा प्रियंका के बिजी शेड्यूल के बाद फिल्म की डायरेक्टर पूजा ने ऐश्वर्या राय को फिल्म के लिए अप्रोच किया है। हालाँकि अभी इस पर ऐश्वर्या की हां का इंतजार किया जा रहा है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या फ़िलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2haFpIL
Comments
Post a Comment