sss

; //]]>

पटना साहिब को नहीं मिला न्योता, जानें पूरा मामला - Khabar NonStop

shatrughan-sinhaपटना। बिहारी बाबू और पटना साहेब सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने क्षेत्र और अपने कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री के स्वागत में अपने ट्विटर अकाउंट पर कई सारे ट्वीट किए हैं।

पटनाः ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म

 

 

आपको बता दें कि, 14 अक्टूबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी दिवस समारोह में हिस्सा लेने आ रहे हैं। मोदी के आगमन पर पटना साहिब से सांसद और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने स्वागत की बात कही और इसे पटना यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का पल बताया। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में बताय कि, वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे।

दरअसल पटना यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र रह चुके शत्रुघ्न ने इसके पीछे वजह कार्यक्रम का न्योता न मिलने की बताई है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के जरिए पीएम मोदी को पटना आने पर बधाई दी। शत्रुघ्न ने लिखा, ‘बिहार और खासकर पटना के लोगों की तरफ से मैं शनिवार को मेरे गृह जनपद और संसदीय क्षेत्र आने के लिए पीएम का स्वागत करता हूं।

दरभंगाः श्मशान घाट बना शराब का अड्डा

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zkDbOk

Comments