सेक्स चेंज करवाकर गौरव बने खूबसूरत गौरी, अब इस शो में आयेंगे नज़र - Khabar NonStop
‘स्प्लिट्सविला’ सीजन 8 टीवी शो से पहचान बना चुके गौरव अरोड़ा इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह एकदम अजीब है। कहना चाहिये कि गौरव अब गौरव होने की वजह से खबरों में नहीं हैं, वे कुछ और हो चुके हैं। गौरव अरोड़ा अब गौरी अरोड़ा बन चुके हैं। जी, आपने सही पढ़ा। गौरव ने सेक्स चेंज सर्जरी करा ली है और किसी समय में डेशिंग, हैंडसम हंक दिखने वाले गौरव अब नए रूप में सामने हैं। वे पूरी तरह से लड़की बन चुके हैं। गौरव से गौरी बने इस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें वायरल भी हो रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि अब उन्हें केवल गौरी के नाम से ही पुकारा जाए। लेकिन लोगों के मन में ये सवाल है कि एक परफेक्ट लुक्स वाले यंग मैन के मन में लड़की बनने का विचार क्यों आया।
Thugs of Hindostan के डायरेक्टर ने कहा, ‘सेट पर अमिताभ, आमिर का फैन नहीं हूँ’
इसके बारे में गौरी ने बताया कि उन्हें सदा से लगता रहा कि वे औरत के तौर पर सहज महसूस करेंगे। इसके चलते उन्होंने जेंडर ही चेंज करा लिया। अपने सेक्स चेंज के बाद गौरी ने कहा, “मैं बहुत खूबसूरत महसूस कर रही हूं। अपने सफर में मैंने काफी स्ट्रगल किया है, उम्मीद है इससे बाकी लोगों को भी खुलकर सामने आने की हिम्मत मिलेगी।” उन्होनें आगे कहा, “बचपन से मैं जानती थी कि मैं एक महिला हूं। मैं हमेशा आदमियों की तरफ अट्रेक्शन फील करती थी। लेकिन हमेशा मेरा यही डर बना हुआ था कि समाज मुझे इसके लिए स्वीकार नहीं करेगा। मैं फुटबॉल खेलती थी, मैं गुड़िया से भी खेला करती थी। लोग मुझे ‘छक्का’ कहा करते थे।”
क्या कह रही हैं ‘खिलजी’ की ऑंखें…
गौरव से गौरी बने मॉडल जल्दी ही ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में दिखाई देंगे। शो में वह कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगे। बता दें, इसी शो के साथ गौरव उर्फ गौरी फिर से टीवी की दुनिया में कमबैक कर रहे हैं। शो में वह बिकिनी पहनकर रैंप पर कैटवॉक करते भी नजर आएंगे।
नहीं रहे रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yHbv6D
Comments
Post a Comment