sss

; //]]>

क्यों जरुरी है मोदी के लिए गुजरात चुनाव - Khabar NonStop

 Modiअहमदाबाद। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की पार्टी बीडेपी ने 21 विधानसभा चुनाव लड़े हैं। 21 में से बीजेपी को 12 जगहों पर जीत मिली है। ये जीत कोई आसान जीत नहीं था लेकिन बीजेपी अभी इतने में सिमटने वाली नहीं थी। अभी बीजेपी गुजरात और हिमाचल के चुनाव में भी पैर पसारने के लिए तैयार है। एक तरह से कहें तो दिसंबर में होने वाले गुजरात चुनाव बीजेपी ही नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी के लिए 2014 के बाद से सबसे अहम चुनाव हैं।

हार्दिक पटेल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इन जगहों पर लड़ा चुनाव

2014 के लोकसभा चुनावों के बाद बीजेपी आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, असम, केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गोवा, मणिपुर, पंजाब, झारखंड, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है।

विपक्षी बन लौटी यहां बीजेपी

बीजेपी हरियाणा, असम और उत्तराखंड में विपक्ष में रहते हुए अपने दम पर सत्ता में लौटी है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र, बिहार, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। मोदी और शाह की जोड़ी के शीर्ष पर रहने के दौरान बीजेपी ने 21 विधानसभा चुनावों में से 12 में जीत दर्ज की है। इन 21 में से 14 राज्यों कांग्रेस या कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी, लेकिन री-इलेक्शन में इनके पास केवल दो राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और पुडुचेरी में ही सत्ता बची।

गुजरात चुनाव की तारीख का ऐलान, ये है कार्यक्रम

कांग्रेस का प्रदर्शन खराब

इन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा। मोदी के पीएम बनने के बाद बिहार और दिल्ली के विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए भी झटके की तरह आए। हालांकि बाद में बिहार के समीकरण बदले और नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद वहां भी सत्ता में बीजेपी की वापसी हुई। दिसंबर में होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनावों का असर देशव्यापी होगा। यह चुनाव तय करेगा कि पीएम मोदी की ताकत और बढ़ेगी या यहां से घटेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hapiLn

Comments