sss

; //]]>

ट्रक में मिली लाश से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस - Khabar NonStop

Mau

मऊ जिले में एक ट्रक से शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी है। दो दिनों से खड़ी ट्रक से जब बदबू आने लगे तो स्थानीय लोगों ने ट्रक का जायजा लिया। जिसमें शव दिखने के बाद पुलिस को सुचाना दिया। मौंके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक मालिक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्य़वाही में जुटी गयी हैं।

सैनिकों के शव का अपमान, लोगों में गुस्सा

दरअसल, पुरा मामला हलधरपुर थाने के स्थानीय पेट्रोल पंप के पास का है। जहां एक ट्रक दो दिनों से खड़ी थी और उसमें से जब बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने ट्रक का जायजा लिया। जिसमें एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि ट्रक अंबाला शहर से मुर्गी पोलेट्री फार्म का सामान ले कर चला हुआ था। ट्रक को लेकर सहारनपुर के दिलशाद और जिशान नाम के दो लोग ले कर चले थे। जिसका शव मिला है वह जिशान है, जबकि दूसरा दिलशाद फरार है। ट्रक मालिक की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gvqCI9

Comments