sss

; //]]>

शाह-ए-हमदान क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार समापन - Khabar NonStop

Jammu Kashmir

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सेना द्वारा आयोजित शाह-ए-हमदान क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शानदार समापन हो गया। इस दौरान फाइनल मैच के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं फाइनल मैच देखने के लिए सेना के कई शीर्ष अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

बता दें कि त्राल के सरालीगुंड क्रिकेट मैदान पर गुरुवार को शाह-ए-हमदान क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। फाइनल नसीर सीसी तहब और डब्लूसीसी दातपोरा के बीच खेला गया। इस मैच को नसीर सीसी तहब की टीम ने 39 रनों से जीता। नसीर सीसी तहब के खिलाड़ी मोहम्मद अल्ताफ को मैन ऑफ द मैच और तारिक अहमद को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। वहीं विजेता टीम को 25000 और उपविजेता टीम को 15000 रुपए का इनाम दिया गया। बता दें कि इस टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था।

बुर्का पहने एक संदिग्ध को भीड़ ने पीटा, जानें मामला

Jammu Kashmir

वहीं फाइनल मैच के दौरान इनाम वितरण मेजर जनरल बी.एस राजू ने किया। बता दें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन सेना ने किया था। बता दें कि इस तरह के टूर्नामेंट मनोरंजन के साथ-साथ सेना और कश्मीर आवाम के बीच विश्वास बढ़ाने का भी काम करेगा।

Jammu Kashmir



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zaPccB

Comments