बेटे अभिषेक ने पापा अमिताभ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कल यानी बुधवार को 75 साल के हो गए हैं। उनके इस दिन को खास बनाने के लिए जूनियर बच्चन यानी उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने अपने पापा को हटके अंदाज में बर्थडे विश किया है। दरअसल अमिताभ पूरे परिवार के साथ मालदीव में बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए गए हुए हैं। यहीं बिग बी का बर्थडे धमाकेदार अंदाज में मनाया गया है। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने समंदर के किनारे बिग बी को जलती हुई फ्लेम के जरिए बर्थडे विश कर सरप्राइज दिया है।
रोहित शेट्टी ने बिग बी के जन्मदिन पर किया ये ऐलान, जानें
बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे पा।’ उनकी अपने पापा के 75वें जन्मदिन को यादगार बनाने की ये कोशिश दिल छूने वाली है। गौरतलब है कि मंगलवार सुबह ही अमिताभ, पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक, बहु ऐश्वर्या और नातिन आराध्या के साथ मुंबई के कलिंग एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस दौरान उनके साथ बेटी श्वेता नंदा और नव्या नवेली नंदा भी थे।
75 and still stylin’ !!!
Happy birthday Pa. http://pic.twitter.com/4N1N5R1KGH— Abhishek Bachchan (@juniorbachchan) October 11, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और श्वेता ने इसकी पूरी प्लानिंग की थी। यहाँ तक कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए उन्होंने एक प्राइवेट बीच को भी चुना था। जहां पर फायर क्रैकर्स और एक बड़े केक का भी इंतजाम था। बता दें कि अमिताभ बच्चन को उनके जन्मदिन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तो बधाई दी ही है साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सदी के महानायक को जन्मदिन के अवसर पर ढेरों शुभकामनाएं दीं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kJtjub
Comments
Post a Comment