sss

; //]]>

शराब पीकर लोग अंग्रेजी क्यों बोलने लगते हैं? जानिए कारण - Khabar NonStop

drinking alcohol

लंदन। शराब पीने के बाद लोग अक्सर अंग्रेजी बोलने लगते हैं। आपने भी देखा होगा कि लोग शराब के दो घूंट लगाने के बाद अंग्रेजी बोलना शुरू कर देते हैं। लन्दन में इस बात को लेकर एक रिसर्च की गयी, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि लोग शराब पीते ही अंग्रेजी बोलना क्यों स्टार्ट कर देते हैं। इस स्टडी से पता चला है कि लोगों के दो पैग लगाते ही उनके अन्दर अंग्रेजी या दूसरी विदेशी भाषा का इतना ज्ञान कहाँ से आ जाता है।

राष्ट्रपति के कुत्ते किया मीटिंग में सूसू, देखें वीडियो

कई विश्वविद्यालयों के छात्रों ने किया शोध

विश्वविद्यालयों के छात्रों ने लंदन में इस बात को लेकर स्टडी की। उनकी इस स्टडी के मुताबिक शराब कोई भी नई भाषा सीखने में ज्यादा मददगार हो सकती है। इस स्टडी रोर्ट को जर्नल ऑफ़ साइकोफार्माकोलॉजी में प्रकाशित किया गया। यह स्टडी नीदरलैंड के मस्ट्रिक्ट यूनिवर्सिटी, लंदन के लिवरपूल विश्वविद्यालय और किंग्स कॉलेज के शोधकर्ताओं ने की है।

इस स्कूल में बच्चों को लिखना सिखाया जा रहा ‘सुसाइड नोट’

लोगों को शराब पिलाकर किया विश्लेषण

शोधकर्ताओं ने लोगों को थोड़ी शराब पिलाकर उन्हें डच भाषा सिखाई। इस दौरान शोधकर्ताओं ने उनकी सीखने की क्षमता का विश्लेषण किया। इस प्रयोग में शोधकर्ताओं ने 50 लोगों को शामिल किया। इन लोगों ने हाल ही में डच भाषा सीखी थी। इनमें से 25 लोगों को शराब देकर और 25 लोगों को बिना शराब के प्रयोग किया गया। स्टडी में पाया गया कि जो शराब के नशे में थे वो ज्यादा बेहतर तरीके से डच बोल पा रहे थे।

लंदन जा रही जेट एयरवेज फ्लाइट का संपर्क टूटा, लड़ाकू विमान ने पीछा किया



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z4cuRc

Comments