वसुंधरा राजे का तुगलकी फरमान, बवाल - Khabar NonStop
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने एक अध्यादेश को लेकर राजनैतिक पार्टियों के निशाने पर आ गई हैं। राहुल गांधी और आप नेता कुमार विश्वास ने वसुंधरा राजे को निशाने पर लिया है।
क्या है विवादित अध्यादेश
बता दें कि राजस्थान सरकार ने एक अध्यादेश जारी किया है, जिसके मुताबिक किसी भी जज, मजिस्ट्रेट या लोकसेवक के खिलाफ सरकार की मंजूरी लिए बिना कोई जांच नहीं की जाएगी। इतना ही नहीं सरकार की मंजूरी के बाद ही मीडिया इस विषय में खबर चला सकेगा। 23 अक्टूबर से शुरु हो रहे विधानसभा सत्र में इस अध्यादेश को कानून का रुप दे दिया जाएगा। लेकिन इस अध्यादेश को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है।
राजस्थान में कांग्रेस फंस सकती है मुश्किलों में !
किम जोंग उन से तुलना
आप नेता कुमार विश्वास ने तो इस अध्यादेश के मुद्दे पर वसुंधरा राजे की तुलना उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन से कर डाली है। कुमार विश्वास ने कहा कि लोकतंत्र में इतनी सहिष्णुता तो होनी चाहिए कि लोगों को अपनी बात कहने का अवसर मिले।
राहुल पर स्मृति का वार, कहा लगे रहो गुजरात भी हारोगे
राहुल गांधी का तंज
वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी वसुंधरा राजे पर निशाना साधते हुए कहा कि “मैडम चीफ मिनिस्टर, हम 21वीं सदी में रह रहे हैं, यह साल 1817 नहीं है।”
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xX7gBK
Comments
Post a Comment