इतना पटाखा कि छोटा हाथी कम पड़ गया - Khabar NonStop
मेरठ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने परीक्षितगढ़ किला रोड पर एक घर पर छापा मार कर लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए। बरामद पटाखे इतनी अधिक मात्रा में थी कि पुलिस को ले जाने के लिए छोटे हाथी की व्यवस्था करनी पड़ी। छापे में महिला पुलिस और फैंटम पुलिस भी शामिल रही। पुलिस ने बताया कि आतिशबाजी बेचने के आरोपी अवैध शराब का भी धंधा करता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 12 सितंबर से दिल्ली और एनसीआर में आतिशबाजी की बिक्री पर रोक लगा रखी है। रोक के चलते कुछ लोग चोरी-छिपे पटाखे बेच रहें हैं जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार छापे मार रही है।
सजावट के वक्त हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलसा
लगातार पुलिस कर रही है छापेमारी
पुलिस ने लगातार मिल रही शिकातयों के बाद मवाना के सठला में छापा मारा और यहां से भारी मात्रा मे पटाखे बरामद किए। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते पटाखे बेचने का काम नहीं करने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी कुछ लोग पटाखे बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दो लुटेरे गिरफ्तार, कई जनपदों में कर चुके हैं क्राइम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hO6dOt
Comments
Post a Comment