ताजमहल के बाहर झाड़ू लगाएंगे योगी आदित्यनाथ - Khabar NonStop
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा स्थित ताजमहल का दौरा करेंगे। योगी का ताजमहल दौरा ऐसे समय पर होगा जब भारतीय इतिहास और संस्कृति में ताजमहल के महत्व को लेकर भरी विवाद चल रहा है। योगी आदित्यनाथ ताजमहल में आधा घंटा समय व्यतीत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी 17वीं शताब्दी के इस मोहब्बत के स्मारक का पहला दौरा करेंगे।
ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था अब राम भरोसे
ताजमहल के बहार लगायेंगे झाड़ू
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस ताजमहल दौरे के दौरान ताजमहल के बाहर झाड़ू भी लगायेंगे। अपने पहले ताजमहल दौरे पर आदित्यनाथ ताजमहल का निर्माण करवाने वाले शाहजहां और उनकी बेगम मुमताज महल की कब्र को भी देखेंगे। योगी आदित्यनाथ ताजमहल पर 500 लोगों के साथ झाड़ू लगायेंगे। योगी ताजमहल के पश्चिमी गेट पर झाड़ू लगायेंगे। इस दौरान योगी के साथ पार्टी कार्यकर्ता, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता समेत जिले के तमाम गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे।
योगीजी ताजमहल गिराएं हम सहयोग करेंगेः आजम खान
ताज की महत्वता पर योगी देंगे भाषण
योगी आदित्यनाथ अपने इस दौरे पर आगरा में ताज की महत्वता पर भाषण भी देंगे। यूपी टूरिज्म के प्रिसिंपल सेक्रेटरी अवनीश अवस्थी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा दौरे के दौरान ताजमहल के अंदरूनी हिस्सों को देखने जायेंगे। योगी यूपी बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे जो ताजमहल के दौरे पर जायेंगे। ताजमहल का निरीक्षण करने के बाद योगी आदित्यनाथ यमुना नदी से ताजमहल तक प्रस्तावित कॉरिडोर के लिए आस-पास के इलाकों का भी निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री आगरा के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा भी कर सकते हैं।
ताजमहल से योगी की खुन्नस क्यों!
हाल ही में ताज को लेकर छिड़ा था विवाद
उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा जारी किये गए एक किताब में ताजमहल को कोई स्थान न मिलने के कारण इसे लेकर विवाद छिड़ गया था। बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय इतिहास पर दाग कहा, उन्होनें कहा था कि इसे भारतीय संस्कृति के हिसाब से नहीं बनाया गया था। बीजेपी सांसद विनय कटियार ने तो इसे शिव मंदिर बताया था। वहीं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इसे ‘भारत का गर्व’ बताया था।
ताजमहल विवाद पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yJkwxR
Comments
Post a Comment