हापुड़ में गुरूवार रात ट्रक ने युवक को रौंदा - Khabar NonStop
मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे पर गुरुवार रात एक कार की टक्कर से उछलकर जरी कढ़ाई कारीगर आमिर एक ट्रक के नीचे आ गया। वहीं ट्रक से कुचलकर कारीगर की मौके पर ही मौत हो गई। कारीगर की मौत से गुस्साई पब्लिक ने जमकर हंगामा किया।
देवर ने साथियों संग किया भाभी का रेप
जानें पूरा मामला
दरअसल किइवई नगर के रहने वाले 24 वर्षीय आमिर देर रात हापुड़ अड्डा चौराहे पर कुछ सामान लेने आए थे। तभी ईव्ज चैराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार पुलिस कलर लगी आई ट्वंटी कार ने आमिर को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से उछलकर आमिर सड़क पर जा गिरे और तभी हापुड़ रोड की ओर से आ रहा है। एक ट्रक ने आमिर को कुचल दिया। ट्रक से कुचलकर घायल हुए आमिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।
चालक मौके से फरार
इसी बीच टक्कर के बाद पुलिया में गिरी आई ट्वंटी कार में सवार लोग कार और ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझा कर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। उधर पुलिस ने आई ट्वंटी कार के अज्ञात चालक, अज्ञात ट्रक चालक और रोड ठेकेदार के खिलाफ मुकदर्जा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yOr5Qj
Comments
Post a Comment