sss

; //]]>

सुषमा स्वराज ने दिया राहुल गांधी को करारा जबाव - Khabar NonStop

Sushma Swarajअहमदाबाद। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के बयान पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विरोधी बीजेपी पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन इसी पार्टी ने देश को 4 महिला मुख्यमंत्री, 4 महिला गवर्नर और 6 कैबिनेट मिनिस्टर दी हैं। सुषमा स्वराज अहमदाबाद में ‘महिला टाउन हॉल’ कार्यक्रम में बोल रहीं थीं।

गुजरात चुनाव नहीं ये है मोदी राहुल की जंग

राहुल ने उठाए सवाल

बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान संघ और बीजेपी में महिलाओं की भागीदारी पर सवाल उठाए थे। सुषमा स्वराज ने कहा, ‘हमारी सरकार से पहले कभी कोई महिला सीसीएस की सदस्य नहीं रही। बीजेपी की सरकार में इस कमिटी में 5 में से 2 सदस्य महिलाएं हैं।’ गौरतलब है कि सीसीएस कमिटी में प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री, विदेश मंत्री, वित्त मंत्री और रक्षा मंत्री होते हैं।

ममता बनर्जी को बोल गए ममता कुलकर्णी, वघेला

बीजेपी महिला विरोधी

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ और बीजेपी को महिला विरोधी बताते हुए तंज कसा था। उन्होंने कहा था, ‘इनकी की सोच है। जब तक महिला चुप रहें, कुछ ना बोले तक तक ठीक है। जैसे ही महिला ने मुंह खोला उसको चुप कराओ। इनका मुख्य संगठन RSS है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9n6XD

Comments