हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया मर्डर केस में नया खुलासा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हरियाणा की सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया के मर्डर केस मे नया खुलासा हुआ है। दरअसल हर्षिता की बहन लता ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हर्षिता की हत्या उसके पति दिनेश ने करायी है। बता दें कि दिनेश पर हर्षिता की मां की हत्या का भी आरोप है।
‘हर्षिता के साथ किया था रेप’
हर्षिता की बहन लता ने आरोप लगाते हुए कहा दिनेश ने लता के साथ बलात्कार किया था और इसी आरोप में वह फिलहाल जेल में बंद है। गौरतलब है कि दिनेश ने लता को भी धमकी दी हुई है।
हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या
कल हुई थी हत्या
बता दें कि हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की कल अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हर्षिता पानीपत के गांव चमराड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। वहां से लौटते हुए पानीपत के इसराना गांव के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। जांच में पता चला है कि हमलावर चमराड़ा के कार्यक्रम में भी मौजूद थे और वहीं से हर्षिता का पीछा कर रहे थे।
जानें क्यों, हरियाणा के मंत्री ने राहुल को कहा ‘छोटा बच्चा’
इसके अलावा हर्षिता का कई लोगों के साथ विवाद भी पता चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yyFC24
Comments
Post a Comment