sss

; //]]>

राधिका को है फिल्म ‘पैडमैन’ के मेकर्स से ये उम्मीद! - Khabar NonStop

Radhika Apte

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पैडमैन को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस राधिका आप्टे और सोनम कपूर भी हैं। वहीं फिल्म पैडमैन को लेकर एक्ट्रेस राधिका आप्टे को आशा है कि वह टीम सोशल एक्टिविस्ट की स्टोरी के साथ जस्टिस करने में सफल रहेंगी।

अक्षय की अगली फिल्म के लिए करें बस इतना इंतज़ार

बता दें कि टॉयलेट को लेकर जागरूकता फैलाने वाली हालिया रिलीज फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ के बाद अब अक्षय कुमार महिलाओं के हाइजीन को लेकर बन रही फिल्म ‘पैडमैन’ में जल्द दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर राधिका आप्टे का मानना है कि ‘यह फिल्म सोशल एक्टिविस्ट अरुणाचलम मुरुगनाथम की स्टोरी के साथ जस्टिस करने में कामयाब रहेगी। टीम ने पूरी कोशिश की है कि उनकी जिंदगी की कहानी को बेहतर तरीके से पेश किया जाए। डायरेक्टर आर बाल्की की यह फिल्म सोशल एक्टिविस्ट अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने महिलाओं के लिए कम कीमत वाले सेनेटरी पैड्स बनाने वाली मशीन तैयार की।’

padman

इस कड़ी में राधिका कहती हैं कि, ‘यह बहुत ही सेंसेटिव सब्जेक्ट है जिसे सामने लाने की जरूरत है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस फिल्म के मेकर्स अच्छे से इस कहानी को प्रस्तुत करेंगे। आर बाल्की और अक्षय कुमार के साथ काम करना बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। सोनम कपूर मेरी फ्रेंड है जो एक अमेजिंग फ्रेंड हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKj3a5

Comments