sss

; //]]>

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से मिली करारी हार - Khabar NonStop

New Zealand

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई वनडे में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही न्यूजीलैंड 3 मैंचों के वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले साल 2015 में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को 214 रनों से करारी शिकस्त दी थी।

‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 280 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने 281 रनों का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 49 ओवर में 281 रन चेज करते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया। न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम ने नाबाद 103 रनों की पारी खेली जबकि रॉस टेलर ने 95 रन बनाए।

कोहली ने बताया जडेजा और अश्विन के टीम में ना होने का राज

भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही 29 रन पर शिखर धवन और रोहित शर्मा पवेलियन लौट गए। भारत की ओर से कोहली कप्तानी पारी खेलते हुए 121 रन बनाए और टीम इंडिया की पारी को संभाला, इसके अलावा दिनेश कार्तिक 37 रन और भुवनेश्वर कुमार ने 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए जबकि टिम साउदी ने 3 विकेट झटके।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gB1dAj

Comments