जब धू-धू कर जल उठा ‘जल महोत्सव’ - Khabar NonStop
मध्य प्रदेश के इंदिरा सागर बांध के बैकवॉटर में विकसित हनुवंतिया में रविवार को जल महोत्सव की शुरुवात हुई। रविवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस महोत्सव का शुभारम्भ किया। इस आयोजन के शुभारम्भ के दौरान मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
मध्य प्रदेश: आज से शुरू होगा जल महोत्सव, सीएम शिवराज करेंगे शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, हम पर्यटन को ऐसे विकसित करेंगे कि लोग कहेंगे चलो निर्माण, चलो मप्र…। उद्धघाटन समारोह के बाद सीएम परिवार सहित यहीं रुके थे। लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद रात करीब 10 बजे के आसपास यहां बने टेंट सिटी में आग लग गई जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते कई टेंट जलकर खाक हो गए लेकिन आग लगने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और सुरक्षा गार्ड ने आग में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, आग पर सिंगाजी पॉवर प्लांट और मूंदी नगर परिषद के फायर ब्रिगेड ने 10 मिनट में काबू पाया। समारोह में मौजूद सीएम शिवराज सिंह ने पुरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी की मानें तो आग लगने से आग शोर्ट सर्किट से लगी थी और इस आग की वजह से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।
मध्यप्रदेश सरकार किसानों को देगी महाबोनस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrwpIb
Comments
Post a Comment