‘बेटी’ के इशारों पर थिरके आमिर, देखें वीडियो - Khabar NonStop
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान जल्द ही एक रॉकस्टार के रुप में नजर आने वाले हैं। उनके फैंस उन्हें देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। एक ओर 2016 में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘दंगल में वह एक संजीदा पिता महावीर फोगाट के किरदार में नजर आए थे। और अब आमिर ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
‘एमएस धोनी’ की ‘गर्लफ्रेंड’ का ऑडिशन वीडियो वायरल!
आमिर ने वीडियो किया शेयर
आमिर ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के गाने ‘सेक्सी बलिए’ का मेकिंग वीडियो शेयर किया है। फिल्म के इस गाने को मीका सिंह ने गाया है और गाने का मेकिंग वीडियो देख कर आपको भी काफी मजा आने वाला है।
Thank you Mika paaji ! And thank you Sanya! Shakti Kumaarr is incomplete without you. https://t.co/LUOvHFLyDL
— Aamir Khan (@aamir_khan) October 16, 2017
मस्ती भरा डांस
बता दें की फिल्म का यह गाना बहुत ही मस्ती भरा है और इसमें आमिर का डांस भी कुछ इसी तरह का है जिसे देख आप अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आमिर के इस गाने को दंगल में उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली सान्या मल्होत्रा ने कॉरियोग्राफ किया है। कॉरियोग्राफर के तौर पर सान्या का यह पहला गाना है। भले ही फिल्म में सान्या ऑनस्क्रीन न नजर आएं लेकिन फिर भी वह इस फिल्म से भी जुड़ी हुई हैं।
इस बड़ी फिल्म से संजय दत्त ने किया किनारा, ये है वजह
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gmtpqk
Comments
Post a Comment