‘सीक्रेट सुपरस्टार’ से कितनी आगे है ‘गोलमाल अगेन’, जानें कलेक्शन - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ दोनों दिवाली के ख़ास मौके पर रिलीज हुईं हैं। वहीं बजट के मुताबिक दोनों अच्छी कमाई कर रही हैं। हालाँकि आंकड़ों के अनुसार गोलमाल अगेन की कमाई सीक्रेट सुपरस्टार से कहीं ज्यादा है।
अभिषेक बच्चन ने इस वजह से छोड़ी है फिल्म ‘पलटन’
आपको बता दें गोलमाल अगेन ने अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार को 30.14 करोड़, शनिवार को 28.37 करोड़, रविवार को 29.09 करोड़, सोमवार को 16.04 करोड़ और मंगलवार को 13.25 करोड़ की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 116.89 करोड़ की कमाई की है।
#GolmaalAgain Fri 30.14 cr, Sat 28.37 cr, Sun 29.09 cr, Mon 16.04 cr, Tue 13.25 cr. Total: ₹ 116.89 cr. India biz. ????????????
— taran adarsh (@taran_adarsh) October 25, 2017
वहीं ‘गोलमाल अगेन’ से एक दिन पहले रिलीज हुयी ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने अब तक 36.50 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने गुरुवार को 4.80 करोड़ , शुक्रवार को 9.30 करोड़, शनिवार को 8.71 करोड़, रविवार को 8.50 करोड़, सोमवार को 3.05 करोड़ और मंगलवार को 2.14 करोड़ की कमाई की है।
https://twitter.com/taran_adarsh/status/922797539283238912
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBUvOj
Comments
Post a Comment