पढ़िए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अफेयर की कहानी… - Khabar NonStop
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बायोग्राफी ‘एन ऑडिनरी लाइफ’ 25 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। किताब को नवाज के साथ जर्नलिस्ट रितुपर्णा चैटर्जी ने लिखा है। इसमें नवाज की जिंदगी में आई लड़कियों का भी जिक्र है। अपने अफेयर का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा- जब मैं मुबंई में एक प्ले कर रहा था, तब एक लड़की सुनीता से मुझे प्यार हो गया। वो रोज मेरे घर आती थी और दीवार पर हमारा नाम लिखती थी। उसके बाद वो अपने घर गई। वहां से आने के बाद उसने मुझसे सारे संपर्क खत्म कर लिए। हो सकता है लोगों ने उससे कहा हो कि स्ट्रगल करने वाले शख्स से प्यार कर के क्या करोगी। उसके बाद मैं डिप्रेशन में चला गया। मैं एक दिन ट्रेन के सामने आकर जान देने की भी सोच रहा था, लेकिन मैं रुक गया। उस दिन मैंने ठान लिया कि मुझे कभी किसी रिश्ते में इतना सीरियस नहीं होना। आज सुनीता सबसे कहती है कि एक समय वो मेरे साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी।
‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज, नहीं हटेंगी दीपिका से नजरें
नवाज ने न्यूयॉर्क में एक वेट्रेस के साथ वन नाइट स्टैंड भी किया। किताब में उन्होंने लिखा है- 2006-2010 का समय बहुत अच्छा था। फिल्म में मेरी पहचान बनने लगी थी। विदेश मुझ पर पहल मेहरबान हुआ था। काम और प्यार दोनों मामले में। मैं न्यूयॉर्क के एक कैफे में अपने दोस्त के साथ था। एक वेट्रेस मुझे देखे जा रही थी… तुम? तुम एक्टर हो ना? मैंने कहा- हां। आपने मेरी कौन सी फिल्म देखी है? गैंग्स ऑफ वासेपुर? वो याद करते हुए बोली- नहीं, नहीं, लंचबॉक्स। हमने बात की और मुझे कहना चाहिए कि जो न्यूयॉर्क में होता है, वो वहीं रहता है। उनकि लाइफ में सुजैन नाम की लड़की भी आई थी। उन्होंने लिखा- वो न्यू जर्सी की थी, जो न्यूयॉर्क में रहती थी। हम वहां मिले और प्यार हो गया। वो मुंबई आई और मेरे साथ रहने लगी। वो अपना वीजा आगे बढ़वाती रहती थी। फिल्म मिस लवली की शूटिंग शुरू हो गई। वो मेरे साथ शूट पर जाती थी। फिर वो समय आया जब उसका वीजा खत्म हो गया और उसे न्यूयॉर्क जाना पड़ा।
इस फोटो की वजह से ट्रोल हो गईं ट्विंकल खन्ना
सुजैन के न्यू यॉर्क के जाने के बाद नवाज की जिंदगी में मिस इंडिया निहारिका सिंह की एंट्री हुई। उन्होंने लिखा है- एक दिन में निहारिका के साथ डांस सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा था। तभी उन्होंने मुझसे दूरी बना ली। वो चुप सी हो गईं। उसके पहले वो बहुत फ्रेंडली थीं। मैंने उनसे कई बार पूछा, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। एक दिन मैंने उन्हें अपने घर मटन डिश खाने के लिए इन्वाइट किया। वो घर आईं और उन्होंने मेरे खाने की तारीफ भी की। उस दिन उन्होंने मुझे अपने घर खाने पर बुलाया। जब मैं उनके घर गया, तो वहां छोटे-छोटे कैंडल्स लगे थे। निहारिका बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हमारा रिश्ता डेढ़ साल तक चला था। इसी बीच नवाज को सुजैन के ई-मेल्स आने लगे थे। नवाज उन्हें रिप्लाई नहीं करते थे। उन्हें लगा उनकी चुप्पी से सुजैन सब समझ जाएगी। एक दिन सुजैन का इ-मेल निहारिका ने पढ़ लिया। वो बहुत गुस्सा हुई। उसके बाद निहारिका ने सुजैन को रिप्लाई किया कि मैं तुम्हें अब मेरी जिंदगी में नहीं चाहता। सुजैन को समझ आ गया कि यह मेल मैंने नहीं किया है। उसके बाद सुजैन संग मेरा रिश्ता खत्म हो गया। निहारिका संग अपने रिश्ते पर उन्होंने लिखा- निहारिका बुद्धिमान लड़की थी। वो मेरे स्ट्रगल को समझती थी। वो चाहती थी कि हम दूसरे क्प्ल्स की तरह प्यारी-प्यारी बातें करें। लेकिन मेरा लक्ष्य सिर्फ उनके साथ फिजिकल होना था। वो यह समझ गई थीं। उन्होंने मेरे साथ सारे रिश्ते खत्म कर लिए।
‘टाइगर जिन्दा है’ का नया पोस्टर रिलीज, कैटरीना भी हैं एक्शन में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i24hlq
Comments
Post a Comment