रिचा चड्ढा ने उठाया यौन उत्पीड़न का मुद्दा, कहा इस पर खुलकर बात हो - Khabar NonStop
मुंबई। सामाजिक मुद्दों पर खुल कर बोलने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि लोग यौन उत्पीड़न के मुद्दे की हमेशा चर्चा करें, केवल तब नहीं जब यह सोशल मीडिया पर ‘ट्रेंडिंग’ हो। बता दें कि सोशल मीडिया पर #metoo अभियान चल रहा है जहां पर दुनिया भर की महिलाएं अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का अनुभव साझा कर रही हैं।
‘फिरंगी’ का पोस्टर रिलीज, कल रिलीज होगा ट्रेलर
इस बारे में रिचा ने कहा, “पहले तो मैं चाहूंगी कि मीडिया यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर अभियान को लगातार चलाए, मौखिक या किसी भी अन्य रूप में। केवल तब जल्दबाजी में इसकी चर्चा न करें जब यह ट्रेंडिंग टॉपिक हो।” रिचा ने आगे कहा, “दूसरी बात जो मैं महसूस करती हूं वह यह है कि दुनिया भर के पुरुषों को उस विशेषाधिकार को पहचानने की जरूरत है जो उनके पास है। वे जो चाहे पहन सकते हैं, जहां चाहे जा सकते हैं, किसी के साथ भी घूम सकते हैं। उनके चरित्र पर कोई सवाल भी नहीं उठाएगा।”
बीजेपी नेता के बयान पर क्यों भड़के फरहान
इसी कड़ी में रिचा ने आगे कहा, “दुनिया पुरुषों की तरफ झुकी हुई है और ऐसे में मुझे आश्चर्य नहीं है कि महिलाएं #metoo अभियान का हिस्सा बन रही हैं।” आपको बता दें सोशल मीडिया यह अभियान हॉलीवुड निर्माता हार्वे विन्सटीन पर लगे यौन उत्पीड़न के कई आरोपों के बाद चलाया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y00yuQ
Comments
Post a Comment