sss

; //]]>

नहीं रहे वो डायरेक्टर जिन्होंने शाहरुख को दिया था ब्रेक - Khabar NonStop

lekh tondon

मुंबई। ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये ‘ और ‘आम्रपाली’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर और एक्टर लेख टंडन का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुंबई में उनके घर पर उनका निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज होगा।

तापसी पन्नू ने इसलिए शुरू किया है #breakthehashtag अभियान!

पृथ्वीराज कपूर की प्रेरणा से बॉलीवुड में कदम रखने वाले लेख फ़कीर चंद टंडन ने कई फिल्मों के साथ ‘दिल दरिया’ , ‘फिर वही तलाश’ और ‘फरमान’ जैसे टीवी सीरियल्स का भी डायरेक्शन किया। गौरतलब है कि उन्होंने शाहरुख़ खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘स्वदेस’ और ‘पहेली’, आमिर खान की ‘रंग दे बसंती’ और अजय देवगन की ‘हल्ला बोल’ सहित कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने साल 1962 में आई फिल्म ‘प्रोफ़ेसर’ से फिल्म डायरेक्शन में कदम रखा था। उनके द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाये’, ‘आम्रपाली’, ‘अगर तुम न होते’, ‘आंदोलन’ और ‘झुक गया आसमान’ काफ़ी पसंद की गईं।

Lekh Tandon

आपको बता दें कि लेख टंडन को ही हिंदी सिनेमा के एक सुपरस्टार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में लाने का श्रेय जाता है। उस सुपरस्टार का नाम है शाहरुख खान। बता दें कि लेख टंडन ने शाहरुख़ खान को अपने सीरियल ‘दिल दरिया’ के लिए कास्ट किया था और साल 1988 में सीरियल की शूटिंग शुरू हुई लेकिन किसी वजह से समय से शूटिंग पूरी नहीं हो पाई और ‘दिल दरिया’ के टेलीकास्ट होने में देरी हो गई। तब तक शाहरुख़ को ‘फ़ौजी’ नाम का दूसरा सीरियल भी मिल चुका था, जो 1989 में छोटे परदे पर आ गया, इसलिए ‘फ़ौजी’ को शाहरुख़ का टीवी डेब्यू माना जाता रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yr9n4i

Comments