sss

; //]]>

मेट्रो किराया को लेकर केजरीवाल ने मुख्य सचिव को किया तलब - Khabar NonStop

 arvind kejriwalनई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो किराया बढ़ोतरी को लेकर अरविंद केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी का आक्रामक रुख कायम है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव MM कुट्टी को अपने निवास स्थान पर समन किया है। दरअसल अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव MM कुट्टी को किराया बढ़ोतरी को लेकर जांच रिपोर्ट मांगा था। सूत्रों के मुताबिक मुख्य सचिव ने केजरीवाल का आदेश मानने से इंकार कर दिया। नाराज अरविंद केजरीवाल ने मुख्य सचिव MM कुट्टी को जरूरी दस्तावेजों के साथ आज शाम अपने निवास स्थान पर तलब किया है।

सचिवालय के सामने से अरविंद केजरीवाल की कार की चोरी

केजरीवाल सरकार किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ

अरविंद केजरीवाल सरकार मेट्रो किराए में बढ़ोतरी का लगातार विरोध कर रही है। इस बाबत केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को कई चिट्ठी भी लिखी है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बीच काफी बहस हुई है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और विधायक लगातार केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहे हैं।

अमेरिकी कंपनी ने बनाई अरविंद केजरीवाल पर फिल्म, जानें कब होगी रिलीज

केंद्र के इशारे पर काम रहे हैं मुख्य सचिव- आप

आप विधायकों का आरोप है कि मुख्य सचिव MM कुट्टी केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। वैसे भी केजरीवाल सरकार और अधिकारियों के बीच कड़वे रिश्ते की बात नई नहीं है। इस मुद्दे पर केजरीवाल सरकार और नौकरशाहों के बीच एकबार फिर से कड़वाहट बढ़ सकती है।

सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी मेयर के घर पर किया प्रदर्शन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gCb31m

Comments