sss

; //]]>

दिवाली की खुशियाँ गयी चोरों के हाथ में - Khabar NonStop

Burglars

सुलतानपुर। शनिवार की रात बरौंसा कस्बे के एक घर के बरामदे में खड़ी बोलेरो पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। खटपट की आवाज सुनकर परिजन जब तक जागते और उनका पीछा करते, तब तक वो दूर जा चुके थे। कोतवाली क्षेत्र की प्रमुख बरौंसा बाजार में पुलिस की ड्यूटी के बाद भी चोरी की इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

अस्पताल से नवजात गायब, नहीं मिला कोई सुराग

जंजीर तोड़कर चुरा ले गए वाहन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के डोमापारा निवासी लालमणि पाण्डेय का जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बरौंसा कस्बे में बीरसिंहपुर रोड पर आवास है। जहां वह अपने परिजनों के साथ ही रहते हैं। शनिवार की रात लालमणि के आवास के बाहर बरामदे में बोलेरो को जंजीर से बांधकर खड़ी की थी। चोर जंजीर तोड़कर वाहन ले जाने लगे, तभी आवाज सुनकर परिजन जागे और चोरों का पीछा किया लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

आठ हजार परिवारों को नहीं मिलेगा राशन

पुलिस ने की नाकेबंदी, नहीं मिली सफलता

पीड़ित वाहन स्वामी ने बरौंसा चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ ही घटना की जानकारी यूपी 100 को दी। पुलिस ने नाकेबन्दी कर उन्हें दबोचने का प्रयास किया लेकिन उन्हें भी सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष रामबाबू पटेल ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।

विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hQ6bG0

Comments