sss

; //]]>

बैंक में चोरी की कोशिश, सामने आयी बैंक की लापरवाही - Khabar NonStop

Mau

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुर्थीजाफर बाजार में स्थित यूनियन बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। दरअसल, चोरी बैंक में लगे खिड़की के ग्रील को तोड़कर कर अन्दर घुस कर चोरी का प्रयास किया है। हालाँकि, आज रविवार का दिन होने की वजह से बैक में छुट्टी का दिन था, लेकिन स्थानीय लोगों ने जैसे ही बैकं की खिड़की का टुटा ग्रील देखा तो स्थानीय लोगो को बैकं में चोरी होने की आशंका हुई तो लोगो ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

गर्भवती महिला को चोरी के इल्जाम में पीटा

बैकं में चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गयी।चोरी घटना की सूचना मिलते ही बैंक के अधिकारी और पुलिस ने बैंक पहूँच कर जाँच पड़ताल करना शुरु कर दिया।बैंक के अधिकारी के मुताबिक बैंक में किसी तरह की चोरी की घटना का अभी तक पता नहीं लगा है कि, आखिर चोरी क्या हुआ है। फिलहाल, बैंक के कर्मचारी और अधिकारी बैंक की जाँच पड़ताल में लगे हुए हैं। वहीँ, बैंक में चोरी की बात पता होने पर पुलिस विभाग के साथ डाग स्कावड दस्ता भी मौके पर पूरी बैंक की जाँच पड़ताल में लगा हुआ है। हालाँकि,जाँच पड़ताल के दौरान पता चला कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे महीनो से खराब पड़े हुए हैं। सवाल ये है कि जब बैंक में लगे सीसीटीवी महीनो से खराब थे तो इन कैमरो को सही कराने की जहमत बैंक ने क्यों नहीं उठाया। फिलहाल, बैंक से किसी चोरी की कोई सूचना तो नही मिली है लेकिन बैंक में लगे सीसीटीवी के खराब होने की बात से बैंक के अधिकारीयों की लापरवाही और गैर जिम्मेदारी दर्शता है ।

चोरों ने लाखों की चोरी को दिया अंजाम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybQqUF

Comments