हत्या से इलाके में मची सनसनी - Khabar NonStop
मऊ जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के रौजा कटघरा शंकर स्थित पवनियाँ नाले में अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश मिलने की सूचना तत्काल पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और आस-पास के लोगों से लाश की शिनाख्त के प्रयास किये। जैसे ही शव मिलने की खबर स्थानीय लोगों को मिली तो मौके पर लोगों ने पहुँच कर शव को पहचानने की कोशिश की, आखिरकार शव की पहचान स्थानीय थाने के ही कटघर शंकर गांव के रुप में हुयी। युवक की जेब से मोबाइल और कुछ कागजात मिले हैं। युवक का नाम विन्धायचल और उम्र 19 वर्ष है। बता दें कि, खेत में काम करने जा रहे एक किसान ने खेत के किनारे से दुर्गन्ध आने की वजह जानने के लिए वह नजदीक पहूँचा तो देखा कि एक युवक की लाश पड़ी हुयी है। उसके बाद किसान ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद यह खबर पूरे इलाके में फैल गयी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया है।
हत्या के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, मधुवन थाना क्षेत्र इलाके में नहर के किनारे एक युवक की लाश मिली है जिसकी शिनाख्त कर मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i3lwXm
Comments
Post a Comment