sss

; //]]>

अधिवक्ता करेगें तहसीलदारों के विरुद्ध प्रदर्शन - Khabar NonStop

advocates decided perform

अमेठी। बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार के विरुद्ध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने अमर्यादित व्यवहार किया। बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष दिनेश सिंह की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में नायब तहसीलदार के द्वारा अधिवक्ता कुद्दूस खां, वृंदा प्रसाद मिश्र और अशोक कुमार शुक्ल के साथ अमर्यादित व्यवहार करने की कड़ी निंदा कि गयी।

जानलेवा हमले के आरोपी को पांच साल की सजा

अधिवक्ताओं ने की तहसीलदार की निंदा

बैठक में संघ के सदस्य कुद्दूस खां, वृंदा प्रसाद मिश्र और अशोक कुमार शुक्ल के साथ नायब तहसीलदार विश्वदीपक त्रिपाठी द्वारा अमर्यादित व्यवहार किये जाने की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि जब तक नायब तहसीलदार का कार्य व्यवहार, आचरण मर्यादापूर्ण नहीं हो जाता है। तब तक सभी अधिवक्ता नायब तहसीलदार के न्यायालय से न्यायिक कार्य में कोई सहयोग नहीं करेंगें।

‘हार कर भी स्मृति ईरानी कर रहीं अमेठी की जनता की सेवा’

पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि संघ के तीन सम्मानित सदस्यों से नायब तहसीलदार ने अमर्यादित व्यवहार किया है। एसडीएम से मिलकर संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। बताया कि नायब तहसीलदार के कोर्ट का हम बहिष्कार करेंगें। जब तक वह अपने कार्य व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं।

‘अकालतख्त एक्सप्रेस’ के टॉयलेट में बम मिलने से हड़कंप, जांच के बाद रवाना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yR2km0

Comments