sss

; //]]>

देवर ने साथियों संग किया भाभी का रेप - Khabar NonStop

rapeमेरठ। मेरठ में एक बार फिर रिश्ते तार-तार होने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके देवर ने अपने साथी के साथ ना सिर्फ मुँह काला किया। बल्कि उसकी पिटाई भी कर डाली, थाना पुलिस ने जब सुनवाई नही की तो पीड़ित महिला गंभीर अवस्था मे ही एसएसपी दफ्तर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई ।

बच्चे का साथ लूट क मामला

जानें पूरा मामला

दरअसल, मुजफ्फरनगर की रहने वाली महिला की शादी दो साल पहले मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके में हुई थी, आरोप है कि महिला के देवर सरताज और उसके साथी वसीम ने महिला को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी पिटाई की, इसकी शिकायत जब थाना में कई गई तो पुलिस ने पीड़िता को टरका दिया और आरोपियों से सांठ गांठ कर मामले को दबाने में जुट गई।

मथुरा में श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

महिला की हालत गंभीर

न्याय की गुहार लगाने आज पीड़ित पड़ोसियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची लेकिन अवकाश पर रहने के चलते उसे एसएसपी नही मिली और पीड़िता मायूस होकर वापस लौट गई। बताया जाता है कि आरोपियों की ज्यादती के चलते महिला की ब्लीडिंग जारी है और उसका मेडिकल परीक्षण भी नही कराया गया है। वहीं इस मामले को एसपी सिटी ने दो पक्षों का विवाद बताया है और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iCAqUS

Comments