sss

; //]]>

शोपियांः कल सरपंच की हत्या आज घर को आग के हवाले किया - Khabar NonStop

House of former Sarpanch set fire shopianशोपियां। शोपियां में आतंकियों ने सोमवार को एक पंच की हत्या कर दी। आज शाम को अज्ञात लोगों ने उसके घर को आग के हवाले कर दिया। इस वारदात को शाम करीब 4 बजे के आसपास अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक शोपियां के इमाम सहिब इलाके के होमीना गांव में सोमवार को आतंकियों के द्वारा मारे गए पंच के घर कुछ अज्ञात लोगों ने धावा बोल दिया और पूरे घर को आग लगा दी।

प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, SHO समेत चार घायल

घर पूरी तरह से जलकर खाक

जानकारी के मुताबिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और परिवार के सदस्यों को बचा लिया गया है। मौके पर सुरक्षाबल पहुंच कर क्षेत्र में नाकेबंदी लगा दी है। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती तब तक आग ने पूरी तरह से घर को अपनी चपेट में ले लिया था।

जम्मू से पाकिस्तानी घुसपैठ गिरफ्तार

आतंकी की पीट-पीट कर हत्या

बता दें ग्रामीणों ने हमला करने आए आतंकियों में से एक को पकड़ लिया था। बाद में उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि कुछ लोग जो आतंकी के जनाजे में शामिल होने गए थे उन्होंने ने ही आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल उस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस की तहकीकात जारी है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2grFc6N

Comments