sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: हैदराबाद के रजवाड़े खानदान से है अदिति - Khabar NonStop

Aditi Rao Hydariअदिति राव हैदरी एक भारतीय अभिनेत्री हैं। हैदरी अभिनेत्री होने के साथ-साथ भरतनाट्यम नृत्य में भीं पूर्ण रूप से पारंगत हैं।

जन्म

हैदरी का जन्म 28 अक्टूबर 1978 को हैदराबाद के तेलांगना में हुआ था। हैदरी राजा अकबर हैदरी की परपौती हैं और मोहम्मद सालेह अकबर हैदरी की भतीजी हैं। वो असम के पूर्व राज्यपाल रह चुके हैं।

जन्मदिन स्पेशल: कपिल देव से होती थी तुलना

पढ़ाई

हैदरी ने अपनी शुरूआती पढ़ाई ऋषि बेली स्कूल बंगलौर से पूरी की है। स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के लड़ी श्री राम कॉलेज से संम्पन की। उन्होंने छ साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू कर कर दिया था। हैदरी की शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई है। लेकिन जब उनस इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार किया।

 Aditi Rao Hydari

करियर की शुरुआत

हैदरी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म श्रृंगारम से की थी। यह फिल्म भारतीय नृत्य के उपर आधारित थी। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में ऑफर आने लगे। हैदरी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म दिल्ली 6 से की लेकिन उन्हें पहचान फिल्म ये साली जिंदगी से मिली। उन्हें इस फिल्म के लिए स्क्रीन अवार्ड से भी नवाजा गया।

जन्मदिन स्पेशल: 90 के दशक की स्टार अभिनेत्री थी रवीना टंडन

प्रसिद्ध फ़िल्में 

श्रृंगारम, ये साली जिंदगी, बॉस, लंदन पेरिस न्यूयॉर्क, मर्डर 3,रॉकस्टार, दिल्ली 6,खूबसूरत, गुड्डू रंगीला, वजीर, और देवदास, हर हर ब्योमकेश।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gQEC2B

Comments