“आम जनता से इज्जत से पेश आएं अधिकारी” - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में एनीमल हसबैंड्री, मछली पालन और भेड़ पालन विभाग के मंत्री अब्दुल गनी कोहली ने आज विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आम जनता से इज्जत से पेश आएं, वरना उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
दरअसल अब्दुल गनी कोहली आज अनंतनाग आए हुए थे। यहां डाक बंगले में विभाग की बैठक के दौरान वह मीडिया से रूबरु हुए। इस दौरान वह कामचोर अधिकारियों के प्रति सख्त दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरे समर्पण के साथ जनता की सेवा करें। साथ ही अधिकारी जनता के लिए फायदेमंद योजनाओं से लोगों को अवगत कराएंस, ताकि लोग इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
आतंकियों के परिवारों को ना बनाए निशानाः महबूबा मुफ्ती
कार्यक्रम के दौरान एनीमल हसबैंड्री विभाग के डायरेक्टर डॉ. ताहिर बेग, भेड़ पालन विभाग के जिलाधिकारी डॉ. जुबैर काबली समेत मोहम्मद अशरफ दर्जी, और डॉ. बशारत आदि गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।
“27 अक्टूबर कश्मीर के इतिहास का ‘काला दिन’ “
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z7wgLu
Comments
Post a Comment