sss

; //]]>

छोटे कद की समस्या से न हो परेशान ऐसा बढाएंं लंबाई - Khabar NonStop

Height

आज के समय में हाइट यानि की लंबाई एक गंभीर मुद्दा बन गया है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण सही से हाइट ग्रोथ नहीं कर पाती और उसका कद छोटा रह जाता है। ऐसे में कई बार छोटे कद वाले लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यूँ तो छोटे कद की समस्या को मुख्य रूप से आनुवंशिकी गुण से जोड़कर देखा जाता है। अर्थात माता पिता का कद छोटा होता है तो उनके बच्चे भी कद में छोटे ही होते हैं।

लेकिन फिर भी लंबाई बढ़ाने का काम पूर्णतः शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हॉरमोन करते हैं। अतः हाइट ग्रोथ के समय यदि व्यक्ति अपने खान- पान तथा दिनचर्या पर ध्यान दे तो वह अपनी लबांई को बढ़ा सकता है। आप हम आपको कुछ ऐसे टिप्स और घरेलू नुस्खें बताएंगे जिससे आप  अपनी रूकी हुई हाइट को फिर से ग्रोथ मोड पर ला सकते हैं। आइए जाने ये नुस्खे…

कई बिमारियों की अचूक दवा है तुलसी….

पोषक तत्त्वों की न हो कमी

आपको बॉडी ग्रोथ के दौरान सबसे पहली बात ये ध्यान रखनी है कि आपके द्वारा लिए जा रहे भोजन में किसी भी तर पोषक तत्वों की कमी न हो जैसे – फाइबर, फोलेट, प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट आदि। इसके लिए एक सबसे उचित सब्जी है बिन्स इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसके सेवन हाइट ग्रोथ में मदद मिलती है। इसे आप उबाल कर भी खा सकते हैं।

ले आयुर्वेद की मदद

सामान्य तौर पर 18 वर्ष की आयु तक कद बढ़ने की प्रकिया तेजी से होती है। इसके बाद ग्रोथ हार्मोन का धीरे धीरे कम हो जाता है और  हाइट ग्रोथ थम जाती है। लेकिन आयुर्वेद के मुताबिक कुछ उपायों द्वारा इन ह्यूमन ग्रोथ हार्मोंन पुनःसक्रिय कर 21 वर्ष तक हाइट बढ़ा सकते हैं।

हार्टअटैक से बचना है तो खाएं केला

ब्रोकली का करें सेवन

हाइट ग्रोथ हार्मोन को पुनःसक्रिय बनाने में ब्रोकली मदद कर सकती है। अतः हाइट ग्रोथ के लिए ब्रोकली खाएं जिसमें फाइबर, हेल्दी विटामिन, विटामिन सी तथा आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

एक गिलास गाय का दूध

एक शोध के मुताबिक सामान्य बच्चों के मुकाबले में रोजाना एक गिालस गाय का दूध पीने वाले बच्चों की हाइट अधित तेजी से बढ़ती है।

ऐसे पायें हल्दी से उचित और अधिक लाभ

टर्निप शलजम

टर्निप शलजम में हाइट ग्रोथ हार्मोन्स पाए जाते हैं। यदि इसका सेवन नियमित रूप से किया जाए तो हाइट ग्रोथ में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल आप सूप बनाकर या सब्जि के रूप में कर सकते हैं।

नोट- इसके अलावा आप आमला, ब्लैक टी, गुड़, अश्वगंधा, बादाम आदि का नियमित रूप से सेवन करके भी आप अपनी हाइट में ग्रोथ कर सकते हैं। इसके साथ ही खेलकूद, भाग दौड़ और व्यायाम करना भी हाइट ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ymmCSl

Comments