sss

; //]]>

राजस्थान में कांग्रेस फंस सकती है मुश्किलों में ! - Khabar NonStop

Rajasthan

जयपुर। मौजूदा हालात को देखते हुए राजस्थान में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है। लेकिन एक नए विवाद से उसकी परवान चढ़ती उम्मीदों को ब्रेक लग सकता है। दरअसल पार्टी में अभी से ही सीएम पद को लेकर सिर फुटव्वल शुरु हो गई है। राज्य में सीएम पद के 3 उम्मीदवार हो गए हैं और उनके समर्थक आमने-सामने आने को तैयार हैं।

क्या है विवाद

दरअसल इस सारे विवाद की शुरुआत कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक विश्वेन्द्र सिंह के बयान से शुरु हुई। जिसमें उन्होंने पार्टी हाईकमान से चुनावों में सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की। इसके बाद से ही अशोक गहलोत, सचिव पायलट और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी के समर्थक अपने अपने नेताओं को सीएम बनाने की जुगत भिड़ाने में लग गए हैं। इसका असर यह हो रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में गलतफहमी और खेमेबाजी उभर आयी है। ऐसे में अगर यह खेमेबाजी तुरंत नहीं रोकी गई तो इससे कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

वाड्रा मामले में कांग्रेस ने पूछा केंद्र से सवाल, कब होंगे आरोप सिद्ध ?

गौरतलब है कि सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हैं, ऐसे में उनके चांस ज्यादा मजबूत हैं। लेकिन एक युवा नेता का कई वरिष्ठ नेताओं को पीछे छोड़कर सीएम बनना शायद वरिष्ठ नेताओं को नहीं भा रहा है। यही कारण है कि कई वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और डॉ. सीपी जोशी के नाम की वकालत कर रहे हैं। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि पार्टी हाईकमान इस स्थिति से कैसे निपटती है और पार्टी में हो रही खेमेबाजी को कैसे रोकती है ?

हिमाचल प्रदेशः 59 प्रत्याशियों का ऐलान, 9 सीटों पर स्थिति साफ नहीं



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZAWmA

Comments